VISITORS

0 1 6 4 0 9

July 10, 2026 4:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 4:52 pm

पूजा के बहाने महिला से छेड़छाड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एरोड्रम पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके परिचित पुजारी सुनील केसरे के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि उसने नए मकान में पूजा कराने के लिए देवास निवासी सुनील को बुलाया था। पूजा में वह अपनी बेटी के साथ बैठी थी। इसी बीच सुनील ने महिला के सीने और गाल पर गलत तरीके से हाथ लगाना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने इसे ‘ऊर्जा बढ़ाने की पूजा’ बताते हुए ऐसा करना जरूरी बताया। वह बार-बार आपत्तिजनक हरकत करता रहा। इस पर पीड़िता की बेटी ने शोर मचाया और पुजारी को ढोंगी बताते हुए पिता को बुलाने की बात कही। इस पर सुनील वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर