VISITORS

0 0 6 7 3 6

March 6, 2026 11:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 11:49 am

बदमाशों ने किया कॉलोनियों में कारों पर पथराव

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक के बाद एक कई वाहनों के कांच फोड़ दिए। मंगलवार सुबह जब रहवासी जागे तब घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार राजनगर, रामानंद नगर, नंदन नगर, दामोदर नगर और पंचमूर्ति नगर में देर रात वाहनों को निशाना बनाया गया।

करीब एक दर्जन वाहनों के कांच तोड़े गए हैं। इनमें पूर्व पार्षद राजेश चौहान की कार भी है। एक कार में ईंट भी मिली है। सूचना के बाद डायल 112 और बीट के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 8 बजे के बाद क्षेत्र में नशेड़ी सक्रिय हो जाते हैं। कई बार इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। रहवासियों के मुताबिक पथराव 15 से ज्यादा गाड़ियों के कांच फोड़े गए हैं, जबकि पुलिस के अनुसार चंदन नगर में 2, एरोड्रम, छत्रीपुरा और मल्हारगंज क्षेत्र में मिलाकर करीब 6 कारों के कांच तोड़े गए हैं। पूर्व पार्षद राजेश चौहान के अलावा अंकित बहनिया, जितेंद्र धारवा और भाऊ साहब की कारें तोड़ी गई हैं।

अंकित ने बताया कि वह टैक्सी के रूप में टवेरा चलाते हैं। जितेंद्र भी टैक्सी का काम करते हैं, जबकि भाऊ साहब भी इसी व्यवसाय से जुड़े हैं। अन्य प्रभावित लोगों की जानकारी उन्हें नहीं है। राजनगर के रहने वाले प्रदीप दुबे ने बताया कि आज करीब ढाई से तीन बजे के बीच उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया गया। आसपास खड़ी चार-पांच अन्य गाड़ियों के कांच भी फूटे हुए थे। सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि गाड़ी में कुछ सामान रखा था,
इसलिए आशंका थी कि चोरी के इरादे से कांच तोड़ा गया होगा। हालांकि ऐसा नहीं था, सामान अंदर रखा था, सिर्फ कांच तोड़ा गया। जब वे मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर ईंट के टुकड़े पड़े मिले। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन आसपास कुछ संदिग्ध लोगों को देखे जाने की जानकारी मिली है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कुछ बदमाशों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई है। थाना चंदननगर क्षेत्र में, राजनगर वॉकर मॉल के पास, देर रात लगभग साढ़े तीन से चार बजे के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कांच फोड़ दिए। मामले में अब तक 6 फरियादी सामने आए है। इधर, छत्रीपुरा पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर