VISITORS

0 1 2 9 9 5

June 20, 2026 12:40 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 12:40 am

936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी : वरला थाना वरला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

वरला बड़वानी पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा अजय वाघमारे के कुशल मार्गदर्शन में वरला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम चिखली में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध जहरीली स्प्रिट जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित ऐक्शन।

मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही 

दिनांक 18 जून 2026 को थाना प्रभारी वरला को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिखली के बामनिया फलिया में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बनी टपरी में भारी मात्रा में अवैध व जहरीली स्प्रिट छुपाकर रखा हुआ है, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में होना था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी वरला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया। घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, 4 ड्रम स्प्रिट जब्त पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके से पुलिस ने प्रकाश पिता जगन (निवासी: ग्राम चिखली) को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। जब टपरी की तलाशी ली गई, तो वहाँ से **4 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रमों में भरी कुल 936 लीटर अवैध जहरीली स्प्रिटबरामद हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, रिमांड की तैयारी आरोपी के विरुद्ध थाना वरला में आबकारी अधिनियम की धारा 34 एवं 49(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ और आगे की जांच: पुलिस इस अवैध स्प्रिट के मुख्य स्रोत (सप्लाई चेन) और इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों के नेटवर्क का पता लगा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जा रही है, ताकि इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर