VISITORS

0 1 2 6 2 8

June 17, 2026 1:20 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 1:20 pm

उज्जैन नगर निगम सम्मेलन में 7 प्रस्ताव पास

महाकाल लोक परिसर में बने नए सेतु का नाम ‘अशोक सेतु’ होगा
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। उज्जैन नगर निगम के विशेष सम्मेलन में सोमवार को 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में महाकाल लोक परिसर में बने नए सेतु का नाम ‘अशोक सेतु’ रखने का निर्णय लिया गया।
इस विशेष सम्मेलन में महापौर मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और नगर निगम के पार्षद रहे। बैठक में कार्यसूची के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद सभी 7 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। सम्मेलन में श्री महाकाल लोक परिसर में नवनिर्मित सेतु का नाम ‘अशोक सेतु’ रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसके अतिरिक्त, वी.डी. मार्केट तेलीवाड़ा से खबा रोड होते हुए छोटी पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले भवनों के मालिकों को मुआवजा देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
मध्यप्रदेश आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 के तहत शहर में आउटडोर मीडिया डिवाइस लगाने के लिए अनुज्ञप्ति शुल्क भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत आगर रोड वार्ड 3 में सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल परिवर्तन और जर्जर भवन को तोड़ने से संबंधित प्रस्ताव को एमआईसी को पुनः भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेसर्स सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, भोपाल द्वारा सीएसआर गतिविधि के तहत उज्जैन शहर में पांच अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। हरिफाटक मार्ग से महाराजवाड़ा स्कूल क्रमांक 2 होते हुए महाकाल पार्किंग तक सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हितग्राहियों को संशोधित मुआवजा देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर