VISITORS

0 1 2 2 9 1

June 15, 2026 8:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 8:59 pm

सवारी के विवाद पर बस कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई

ऑफिस में घुसकर घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड पर मारपीट का एक मामला सामने आया है जिसमेें तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। बीजासन बस में पिछले 10 सालों से कंडक्टर का काम करने वाले जगदीश राय उम्र 40 वर्ष निवासी विवेकानंद स्कूल के पास कोलुआ रोड के साथ तीन युवकों ने मामूली विवाद पर बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने न केवल ऑफिस में घुसकर कंडक्टर का कॉलर पकड़ा बल्कि लात-घंूसे बरसाए और उसे घसीटते हुए बाहर ले आए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़त जगदीश पुत्र हरप्रसाद राय ने थाने पहुंचकर मामले की मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के मुताबिक बीती 12 जून को उसका सोनदीप यादव नामक युवक से सवारी बैठाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश और खुन्नस को पालकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

फरियादी ने बताया कि रविवार 14 जून की रात करीब 08.30 बजे वह बस स्टैंड स्थित बीजासन बस ऑफिस के सामने खड़ा था। तभी वहां सोनदीप यादव, कल्ली यादव और भूरा यादव एक राय होकर आए। तीनों आरोपियों ने आते ही पुरानी बात को लेकर मुझे अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। जब जगदीश ने गाली देने से मना किया तो आरोपी भडक़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जबरन ऑफिस के अंदर घुसे और जगदीश का कॉलर पकडक़र उसे खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लात और घूंसों की बरसात कर दी और उसे घसीटते हुए ऑफिस से बाहर ले आए। इस हमले में पीडि़त की दोनों आंखों के पास और पीठ में गंभीर मुंदी चोटें आई हैं। घटना के समय मौके पर मौजूद मानवेंद्र सिंह यादव और विवेक शर्मा ने किसी तरह बीच-बचाव कर जगदीश को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। चश्मदीदों के विरोध के बाद आरोपी वहां से भागने लगे लेकिन जाते-जाते उन्होंने पीडि़त को धमकी दी कि अगर दोबारा सवारी को लेकर कुछ भी बोला तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर