VISITORS

0 0 8 1 5 5

May 30, 2026 12:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 12:34 am

विधायक मधु वर्मा के घर सौंपा ज्ञापन

तेजपुर गड़बड़ी में पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सोंपा

शब्द अग्नि / इंदौर । शहर के वीर टांटिया नगर तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र में लगातार बनी हुई पानी की समस्या को लेकर आज बस्ती के रहवासियों द्वारा विधायक मधु वर्मा के निवास पर जन घेराव किया गया। इस दौरान बस्ती के सभी मोहल्ला समिति सदस्यों एवं रहवासियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को विधायक के सामने रखा और लिखित ज्ञापन सौंपा

पानी की भारी किल्लत 

रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। बस्तीवासियों ने मांग की कि क्षेत्र में नए बोरवेल की व्यवस्था की जाए तथा जो पुराने बोरवेल बंद पड़े हैं या जिनमें पानी नहीं आ रहा है, उन्हें तत्काल जांच कर सुधार किया जाए।

विधायक ने दिया आश्वासन 

जन संवाद के दौरान विधायक मधु वर्मा ने सभी लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की उचित व्यवस्था कराई जाएगी तथा खराब बोरवेल की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर बस्ती के सभी मोहल्ला समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर