VISITORS

0 0 8 1 4 2

May 29, 2026 10:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 10:12 pm

हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग 

एसपी ऑफिस में दिया पीड़ित परिवार ने धरना एसडीओपी पूजा शर्मा को शिकायती पत्र दिया

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। इछावर थाना अंतर्गत आने वाले कालापीपल में हुए जमीन विवाद के चलते लाठी डंडों चाकू से मारपीट के बाद हुई कैलाश चंद्र वर्मा की मौत और आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। मृतक कैलाश चंद्र वर्मा के पुत्र विमलेश वर्मा ने एसडीओपी पूजा शर्मा को शिकायती पत्र दिया।

एस.पी. के नाम  दिया शिकायती पत्र 

जिला पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए शिकायती पत्र में विमलेश वर्मा पिता स्व. कैलाशचीद्र वर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल को मनोज दुर्गा प्रसाद श्री राम अनार सिंह सीता बाई ने जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडो चाकू छोटे से जानलेवा हमला कर दिया था। पिता सहित दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मृत्यु हो गई है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तार करे

दिसावर थाना पुलिस ने अब तक केवल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है बाकी आरोपी मनीष संदीप समता बाई फरार है और चंदर सिंह निवासी ग्राम मोलगा, दयाराम पिता भंवर जी निवासी ग्राम लसुडिया कंगर, महेन्द्र वर्मा पिता भगवत सिंह वर्मा निवासी ग्राम कालापीपल द्वारा हम पर आरोपियों से राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

जान से मारने की धमकी का आरोप 

आरोपी हमें जान से मारने कि धमकी दे रहे अपनी राजनीतिक पहुंच बता रहे हैं। बड़े-बड़े मंत्रीयो से पहचान होना बता कर समझौता करने के लिए दवाव बन रहे हैं।पुरा परिवार सदमे में है हमारे साथ अगर कुछ भी घटना घटित होती है तो इस के जिम्मेदार आरोपी व इसके रिस्तेदार रहेंगे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग एसपी से की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर