VISITORS

0 0 8 1 4 2

May 29, 2026 10:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 10:10 pm

बिजली के करंट से 7 गौवंशों की मौत 

बिजली तार गिरने से 7 गोवंशों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश — एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ देवसर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ईटार के कटहा गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर के समीप 11 हजार केवी विद्युत लाइन का पोल अचानक टूटकर गिर गया, जिससे तार नीचे आ गिरे। इसकी चपेट में आने से सात गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप 

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार लंबे समय से जर्जर हालत में थे। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग द्वारा कोई सुधार या मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते विद्युत व्यवस्था का रखरखाव किया गया होता तो इस बड़े हादसे को टाला जा सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश देखने को मिला।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर