बालाजीपुरम घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन
शब्द अग्नि / सचिन जैन
बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के तत्वावधान में परम पूज्य शंकराचार्य के अधीन विश्व प्रसिद्ध और पांचवा धाम बालाजीपुरम मंदिर में हुई अप्रिय घटना, मंदिर में उत्पात मचाने और मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर हिन्दुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय ने बताया की विगत दिनों जूता स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों से मंदिर के दर्शन करने आए व्यक्तियों से जूते-चप्पल का निर्धारित शुल्क मांगा। जिससे आरोपीगण गुस्से में आ गए। आरोपी व्यक्तियों ने मंदिर के कर्मचारियों को लाठी, डंडे और धारदार कटार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सरेराह उत्पात मचाया
इस हमले में कर्मचारी के सिर, कंधे और गाल पर भी गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही हमलावरों ने गाली-गलौच कर उत्पात मचाया और हमलावरों ने सरेआम पीड़ितों को धमकी देते हुए कहा कि आज तो छोड़ दिया है। दोबारा मिले तो जान से मार देंगें। हमलावर व्यवहार से आदतन अपराधी स्पष्ट प्रतीत हो रहें हैं। प्रात सह सचिव बंटी सरियाम ने बताया की सीसी टीवी और वीडियो में आरोपी साफ दिख रहें हैं जो मंदिर जो कि हिन्दू आस्था का केन्द्र हैं उस पर अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। अपराधियों के इस कुकृत्य से अन्य श्रद्धालु भयभीत हो गए। सदस्य रोहित दीवान ने बताया की बालाजीपुरम मंदिर प्रबंधन ने मंदिर अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है, हिंदुस्तान में अपराधियों के कारण एक मंदिर का इस तरह बंद हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में मांग की गई कि इस मंदिर में पूरे भारत से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
Author: Shabd Agni
.