3 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
*बालाघाट*- कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 05 जून 2026 को आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वारासिवनी, लांजी एवं बालाघाट क्षेत्र में सामूहिक दबिश देकर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान वारासिवनी के बैगा मोहल्ला एवं कोसमटोला के जंगल और तालाब किनारे विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। यहां प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ लगभग 3 हजार किलोग्राम महुआ लाहन तथा 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध शराब बरामद की गई। अधिकारियों ने आवश्यक नमूने सुरक्षित रखने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
आबकारी विभाग ने इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत चार प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 3 लाख 4 हजार 500 रुपये बताया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में वृत प्रभारी एवं उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, कौस्तुभ नेताम, मनोज अंजलेकर, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके तथा आरक्षक अतरलाल उइके, भानुप्रताप मर्सकोले, अनिता कुमरे, टीकाराम शरणागत एवं विशाल धुर्वे शामिल रहे।
Author: Shabd Agni
.