पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग् ली
श्योपुर शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
#सभी पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग ली गई जिसमें निम्नलिखित निर्देश दिए गए-#
१- बिना नंबर के वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जावे ।
२- लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जावे ।
३- अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे ।
४- सीएम हेल्पलाईन एवं जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जावे ।
५- समन्स वारंट की तामीली यथा समयसीमा में करायी जावे ।
६- पुलिस गस्त बढ़ायी जावे व सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था क़ायम रखी जावे।
मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया,सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक अखिलेश शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
Author: Shabd Agni
.