VISITORS

0 1 3 1 0 7

June 21, 2026 1:39 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 1:39 am

जल संकट में  निरंतर  टैंकरों से घर-घर पहुंचा रहे पानी

वार्ड 18 में विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पार्षद सोनाली परमार के मार्गदर्शन में हुआ जल वितरण

 

शब्द अग्नि / इंदौर ।भीषण गर्मी और जल संकट के बीच वार्ड के रहवासियों को राहत पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने विशेष पहल की। विधायक **रमेश मेंदोला** के नेतृत्व में, महापौर **पुष्यमित्र भार्गव** तथा पार्षद सोनाली परमार के मार्गदर्शन में पूरे वार्ड में जल वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 13 पानी के टैंकरों  के माध्यम से घर-घर पेयजल पहुंचाया गया, जिससे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली। जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर टैंकर भेजे गए और नागरिकों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। वार्ड में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

एडवोकेट विजय परमार ने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है और वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर हैं। क्षेत्रवासियों ने जल वितरण अभियान की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर