VISITORS

0 1 3 1 0 7

June 21, 2026 1:40 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 1:40 am

करोड़ों की ठगी के आरोप निराधार राजनैतिक साजिश

वारासिवनी थाने में राजा अली उर्फ रिजवान अली शिकायत करने पहुंचे

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट ।  जिले के वारासिवनी थाना अंतर्गत करोड़ की ठगी, कुछ महीना तक रिटर्न का झांसा भारत में ठगी, दुबई में ऐशय क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी और मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) के मिश्रण से हजारों लोगों के करोड़ों रुपए ठग चुके नवाब अली उर्फ लविश चौधरी है। कई करोड़ रूपये ठगने का केस दर्ज है। लविश चौधरी 5-10 प्रतिशत तक मासिक रिटर्न झांसा देकर की गई ठगी ऐसे ही मामला वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वारा पंचायत की पूर्व सरपंच राजा अली उर्फ रिजवान अली के खिलाफ अपराध कायम करने के लिए 2 दिन पूर्व वारासिवनी के कुछ निवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होने एक ज्ञापन सौपा था ।

मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार

जिसमें राजा अली उर्फ रिजवान पलटवार करते हुए वारासिवनी थाना क्षेत्र परिसर में अपनी एक वीडियो के माध्यम से बताया कि जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए जा रहे हैं वह निराधार है मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है मुझे पर जो शिकायत की गई है उनमें से अधिकांश लोग मुझे पहचानते तक नहीं है आजकल के जमाने में लोग 1 रूपये का विश्वास नहीं करते तो लोगों के द्वारा रूपये नगद का लेनदेन यह तो सोचने का विषय है।

पुलिस अधीक्षक बालाघाट के समक्ष मेरे द्वारा 08.03.2026 को शिकायत कि गई थी जिसकी जाच चल रही है। इसके पूर्व भी मेरे द्वारा पुलिस अधीक्षक बालाघाट की समक्ष ज्ञापन सोपा गया था जिसमें फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम की धोखाधड़ी से मैं खुद शिकार हुआ हूं जिसकी शिकायत मेरे द्वारा पूर्व में पुलिस अधीक्षक बालाघाट के समक्ष की जा चुकी है जिसकी जांच चल रही है

थाना वारासिवनी में सौपा गया था ज्ञापन

थाना वारासिवनी में भी इसके पूर्व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम शिकायत दर्ज की जा चुकी है जिसमें मेरे द्वारा थाना वारासिवनी को ज्ञापन में अवगत कराया गया था कि फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम के नाम से की गई ठगी का मैं भी खुद शिकार हुआ हूं यह फंडिंग लविश चौधरी के द्वारा एक कंपनी का संचालन किया गया था जिसे मैं खुद निवेशक होने के नाते मैं खुद इन्वेस्ट किया था यह इन्वेस्ट संपूर्ण खाते माध्यम से होता था किसी प्रकार का कोई लेनदेन नगद नहीं होता था ड्रम्स एंड कंडीशन को देखते हुए हम लोग इनमें इसमें इन्वेस्ट करते थे मेरे द्वारा खुद निवेशक होने के नाते एक दुसरे कि से जानकारी पर उन्होंने भी अपनी इच्छा फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम कंपनी में अपने खाते से इन्वेस्ट किया था जो अब ठगी का शिकार हो चुकी है मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि इस और निष्पक्ष जांच की जाए और जो ठगी का शिकार हुए हैं उनको रुपए वापस दिलाई जाए। म.प्र.हाई कोर्ट के माध्यम से याचिका दायर कि गई है जिसका केस नं 21512/2026 है  मेरे द्वारा म.प्र.् हाई कोर्ट में करीब कुछ दिन पहले याचिका दायर कि गई थी लेकिन कोर्ट का अवकाश होने कारण याचिका अभी लग पाई है। जिसका निणर्य होनो बाकी है।

सवाल – क्या आपके द्वारा कोई ऐप बनाया गया था

जवाब – नहीं मेरे द्वारा कोई ऐसा एप्स नहीं बनाया गया है जो एप्स बना हुआ है वह लविश चौधरी के द्वारा बनाया गया है मेरे द्वारा किसी प्रकार का कोई एप्स नहीं बनाया गया है और ना मेरे द्वारा किसी को इन्वेस्ट करने के लिए जबरदस्ती की गई है जिसने भी इन्वेस्ट किया है अपनी इच्छा शक्ति से की है जिसका लेनदेन कंपनी के खाते में हुआ है

सवाल – जो भी शिकायत आपके ऊपर हुई है क्या वह शिकायत सही हैः.

जवाब – जो भी शिकायत मेरी ऊपर की गई है मैं इनमें से अधिकांश लोग पहचानता तक नहीं ना मेरा उनसे कोई लेना देना है मुझे राजनीति तौर पर फसाया जा रहा है मैं खुद मानसिक परेशानी झेल रहा हूं मैं खुद अपनी शिकायत लेकर आज थाना प्रभारी वारासिवनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा कहा गया कि आप कोर्ट की शरण लीजिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर