VISITORS

0 1 3 1 0 6

June 21, 2026 1:32 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 1:32 am

नीट परीक्षार्थियों हेतु विशेष पुलिस सहायता

विद्यार्थियों की सुविधा हेतु पुलिस की सकारात्मक पहल

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट । जिला पुलिस द्वारा NEET 2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दूरस्थ क्षेत्रों एवं अन्य जिलों/राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा हेतु *”POLICE NEET VAN-2026″* की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाने तथा उनकी यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं तनावमुक्त बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित स्थानों को नोडल प्वाइंट निर्धारित किया गया है—

  •  बस स्टैंड, बालाघाट
  •  रेलवे स्टेशन, बालाघाट
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, बालाघाट

इन नोडल प्वाइंट्स पर उपलब्ध POLICE NEET VAN के माध्यम से परीक्षार्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केन्द्र तक समयानुसार पहुँचाया जाएगा, ताकि वे परिवहन संबंधी किसी भी चिंता से मुक्त होकर पूर्ण आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक मनोभाव के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर