VISITORS

0 1 3 4 8 8

June 25, 2026 9:54 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 9:54 pm

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

6 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार 25 जून 2026 को आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने ग्राम गोरेघाट में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 हजार किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के दल ने ग्राम गोरेघाट के नदी किनारे एवं जंगल क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पानी के अंदर छिपाकर रखा गया तथा जंगल में विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया गया है। विभाग द्वारा आवश्यक नमूने लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त एवं नष्ट की गई सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 6 लाख रुपये बताया गया है। इस अभियान में वृत्त प्रभारी एवं उपनिरीक्षक श्री संदीप श्रीवास, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके सहित आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अवैध मदिरा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर