VISITORS

0 1 3 4 8 0

June 25, 2026 7:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 7:38 pm

1.5 किलो चांदी चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे

थाना पाटी पुलिस का एक्शन: ₹4 लाख के आभूषण जब्त।

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

पाटी बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना पाटी पुलिस द्वारा नकबजनी के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरियादी बुला पिता बिसन कनासे (उम्र: 60 वर्ष, निवासी: नेवा फल्या सेमली) द्वारा थाना पाटी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 18.06.2026 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर की पीछे की दीवार खोदकर अंदर प्रवेश किया गया तथा कोठी में रखी चांदी की तागली, एक जोड़ी अटके, एक हाथ का कड़ा एवं नगदी ₹20,000 चोरी कर ली गई थी।रिपोर्ट पर थाना पाटी में अपराध क्रमांक 240/2026, धारा 331(4) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई तथा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने दीवार खोदकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण चांदी का मशरूका बरामद किया गया, जिसमें चांदी की तागली, एक जोड़ी अटके एवं एक हाथ का कड़ा (कुल वजन लगभग 1 किलो 500 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹4 लाख) शामिल है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बड़वानी में प्रस्तुत किया गया, जहां से अग्रिम पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। जप्त मशरूका।चांदी की तागली, एक जोड़ी अटके एवं एक हाथ का कड़ा — कुल वजन लगभग 1 किलो 500 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹4,00,000/- पुलिस की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रामदास यादव (थाना प्रभारी पाटी), सउनि ब्रजेश मिश्रा, सउनि दिलीप मुवेल, प्रधान आरक्षक 488 मौसम चौहान एवं आरक्षक 688 बोबी ठाकुर की रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर