VISITORS

0 1 3 4 8 0

June 25, 2026 7:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 7:44 pm

अंधेकत्ल का 48 घंटे में खुलासा,आरोपी गिरफ्तार  

थाना निवाली पुलिस का बड़ा एक्शन:

14 साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, भाई की मौत का बदला लेने के लिए पत्थर मारकर की हत्या

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी/ थाना निवाली पुलिस ने अंधे हत्याकांड का मात्र 48 घंटे में सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी तिख्या पिता भीमसिं लोहारे, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम पुरुषखेड़ा। दिनांक 22.06.2026 को थाना निवाली अंतर्गत बारगुनिया घाट स्थित राजू कुमार के खेत के पास ग्राम होली फलिया कुसम्या में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना पर थाना निवाली पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 21/2026 कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मृतक की पहचान डोंगरसिंग पिता नाना ब्राह्मणे उम्र 35 वर्ष निवासी होली फलिया कुसम्या के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक वीरबहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत पतारसी के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान हत्या की पुष्टि होने पर थाना निवाली में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष 2012 में मृतक द्वारा आरोपी के भाई की हत्या की गई थी, जिसके संबंध में थाना निवाली में अपराध क्रमांक 10/2012 धारा 302, 397 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था तथा न्यायालय द्वारा मृतक को दंडित किया गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी तिख्या पिता भीमसिंग लोहारे ने अवसर पाकर मृतक पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।बरामदगी : घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर