VISITORS

0 1 5 2 3 4

July 3, 2026 7:03 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 7:03 pm

इंदौर : लसूड़िया नाले में बहा युवक का शव मिला

शब्द अग्नि इंदौर। रात को बहे युवक का शव सुबह कीचड़ में फंसा मिला. है। अंधेरा होने के कारण रात को सर्च ऑपरेशन रोक दिया था। गुरुवार सुबह एसडीआईआरफ पुन:पहुंची और कीचड़ से शव निकाला। लसूड़िया मोरी निवासी 34 वर्षीय गोलू पुत्र आत्माराम अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। आत्माराम आइसर कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड है। गोलू ईंट भट्टा पर काम करता था। नाले किनारे से से जाते समय फिसल गया और तेज बहाव के कारण बह गया। पुलिस और स्थानीय रहवासियों ने उसकी तलाश की लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुबह प्लांटून कमांडर अश्विन चौधरी टीम लेकर पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोलू का शव ढूंढ लिया गया। पुलिस के अनुसार शव करीब डेढ़ मीटर दूर स्थित पुलिया के नीचे कचरे में फंसा हुआ था।लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम किया है। स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताया और कहा कि गांव को जोड़ने वाले मार्गों पर कीचड़ है। एक ही वर्षा में लोग बहने लगे है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर