VISITORS

0 1 6 7 3 2

July 12, 2026 8:19 am

+91 8878812345

डायरिया के विरुद्ध 10 गांवों में चलाया अभियान

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिले में डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा जिले में पेयजल स्रोतों को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बालाघाट, परसवाड़ा, लांजी, किरनापुर एवं बैहर विकासखंड के ग्राम भालेवाड़ा, मानपुर, खैरी, भटेरा, अमेडा, बहेला, पाथरगांव, टिमकीटोला, लोटमारा तथा कोंगेवानी में त्वरित कार्रवाई की गई।

गांव गांव जाकर किया जा रहा सुधार कार्य

विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर खराब पड़े हैंडपंपों का सुधार कार्य कराया, जिससे ग्रामीणों को निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। साथ ही, सुधारे गए हैंडपंपों सहित गांव के अन्य सभी हैंडपंपों में जर्मेक्स डालकर क्लोरीनीकरण किया गया। इस प्रक्रिया से पानी में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट कर जलजनित बीमारियों, विशेषकर डायरिया, के खतरे को कम करने का प्रयास किया गया।

विभाग ने की ग्रामीणों से अपील

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पेयजल को छानकर एवं ढककर रखें, स्वच्छता का विशेष ध्यान दें तथा केवल सुरक्षित पानी का ही उपयोग करें। विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत जिले में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी एवं आवश्यक सुधार कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर