शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर ।कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जनगणना निदेशालय भोपाल के अधिकारियों द्वारा जिला जनगणना पुस्तिका (District Census Handbook) के लिए डाटा संकलन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) श्योपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण उपरांत भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा श्योपुर ग्रामीण चार्ज अंतर्गत जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) के संबंध में कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।
Author: Shabd Agni
.