VISITORS

0 1 6 2 4 9

July 10, 2026 12:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 12:10 am

गौवंश व सुपर कैरी वाहन किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

नागलवाड़ी पुलिस की कार्यवाही 

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

नागलवाड़ी, बड़वानी। नागलवाड़ी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 बैलों और एक सुपर कैरी वाहन को जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान सुपर कैरी वाहन (MP-46-ZE-1518) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर ग्राम टेमला के पास वाहन को रोक लिया। तलाशी में वाहन में 3 बैल क्रूरतापूर्वक भरे हुए मिले।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर पिता मोहन शिंदे (26), निवासी दावलबैड़ी, सेंधवा बताया। उसने स्वीकार किया कि वह गौवंश को धार से खरीदकर महाराष्ट्र के सांगवी ले जा रहा था।

पुलिस ने वाहन, 3 बैल और रस्सियां सहित करीब ₹5.60 लाख का मशरूका जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ मप्र गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 182/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर