टाइपिंग की गलती से गिरफ्तारी अवैध कैसे? राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल
शब्द अग्नि / यासिर पठान नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अहम सवाल उठाए। अदालत ने पूछा कि क्या केवल टाइपिंग की गलती या दस्तावेज़ों में तकनीकी त्रुटि के आधार पर किसी गिरफ्तारी को अवैध ठहराया जा सकता है।
राज्य सरकार ने फैसले पर जताई आपत्ति
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि यह मामला एक गंभीर आपराधिक अपराध से जुड़ा है। सरकार का तर्क था कि रिकॉर्ड में हुई एक टाइपिंग त्रुटि को जमानत का आधार बनाना उचित नहीं है और मामले के सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
जानिए किसकी क्या रही भूमिका

वहीं, सोनम रघुवंशी की ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। उनका कहना था कि इसी आधार पर हाईकोर्ट ने जमानत देने का फैसला सुनाया था।
जाने क्या था पूरा घटनाक्रम 
सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सोनम की जमानत पर तत्काल रोक लगाने से इनकार किया है। हालांकि अदालत ने मामले में दोनों पक्षों से विस्तृत जवाब मांगा है और कहा है कि गिरफ्तारी की वैधता तथा तकनीकी त्रुटियों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से विचार किया जाएगा।
अगली सुनवाई पर टिकीं निगाहें
अब इस मामले की अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट यह तय कि क्या तकनीकी या टाइपिंग संबंधी त्रुटियां किसी गिरफ्तारी की वैधता को प्रभावित कर सकती हैं। इस फैसले का असर भविष्य में ऐसे अन्य मामलों पर भी पड़ सकता है।
Author: Shabd Agni
.