VISITORS

0 1 6 2 4 7

July 9, 2026 11:13 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 11:13 pm

खंडवा : बोरगांव पुलिस ने गौवंश तस्करी पकड़ी

बोरगांव पुलिस ने 6 गौवंश व दो पिकअप वाहन किए जब्त, दो तस्कर गिरफ्तारदैनिक

शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खंडवा। चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 बैल और दो पिकअप वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर एप्पल होटल के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान एक पिकअप (एमपी-12-जेई-2919) में 4 बैल तथा दूसरी पिकअप (एमपी-54-जीए-0860) में 2 बैल रस्सियों से बांधकर भरे हुए मिले।

पुलिस ने पप्पू पिता कैलाश गाढ़े (28), निवासी टेमी कला तथा राजा पिता रामदास कुशवाह (19), निवासी छैगांव को गिरफ्तार कर दोनों पिकअप वाहन एवं 6 गौवंश जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत महाजन, प्रधान आरक्षक राकेश आवासे एवं आरक्षक धर्मेंद्र भावसार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर