VISITORS

0 1 6 2 4 9

July 10, 2026 12:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 12:06 am

ऑपरेशन मुस्कान: बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन मुस्कान: कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को नाबालिग के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने अपहरण के आरोपी रूपेश पिता जयपाल भिलाला (25), निवासी पिछोला, मंडवाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर