VISITORS

0 1 6 6 7 1

July 12, 2026 5:06 am

+91 8878812345

छात्रावास अधीक्षकों की जांच व स्थानांतरण की मांग

शब्द अग्नि / नौशाद अली

बड़वानी। जिले के निवाली ब्लॉक में संचालित विभिन्न शासकीय छात्रावासों में लंबे समय से पदस्थ अधीक्षकों की जांच एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि कई छात्रावास अधीक्षक अपना निर्धारित कार्यकाल पूरा करने के बावजूद वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इसे शासन की स्थानांतरण नीति एवं प्रशासनिक पारदर्शिता के विपरीत बताते हुए कहा गया कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से निष्पक्षता और जवाबदेही प्रभावित होती है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ऐसे सभी अधीक्षकों के कार्यकाल एवं सेवा रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कर उन्हें वर्तमान पदस्थापना से मुक्त किया जाए तथा शासन की नीति के अनुसार शीघ्र नई पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक निगवाल, प्रदीप सेनानी, सायसिंग तड़वे, दिलीप नरगावे, अखिलेश ब्राह्मणे, दादू जाधव, जगदीश डावर, सोहन अलावे, शिकारिया ब्राह्मणे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर