शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर। शहर के बस स्टैंड पर बुधवार शाम एक 75 वर्षीय बुजुर्ग और उनके बेटे के साथ कथित रूप से आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट कर दी। घटना में बेटे के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दोनों घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बोहरा बाजार निवासी मोहम्मद सज्जाद हुसैन और उनके पुत्र मुर्तजा दाऊदी इंदौर जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठे थे। इसी दौरान मेहबूब, फैहजान, तालिब सहित 6-7 युवकों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उन पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मुर्तजा के सिर में चोट आई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट: समाचार पुलिस में दर्ज एफआईआर और पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
Author: Shabd Agni
.