VISITORS

0 1 6 2 4 9

July 10, 2026 12:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 12:34 am

बड़वानी : विवेचकों को मिले टैबलेट, होगी ई-विवेचना

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। जिले में अपराध अनुसंधान को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने 86 विवेचकों को टैबलेट वितरित किए। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने टैबलेट वितरित किए।

एएसपी धीरज बब्बर ने बताया कि अब विवेचक घटनास्थल से ही साक्ष्य, फोटो, वीडियो और आवश्यक दस्तावेजों का डिजिटल संकलन कर उन्हें सीधे सीसीटीएनएस (CCTNS) और ई-विवेचना पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी, विवेचना में पारदर्शिता बढ़ेगी और मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

उन्होंने विवेचकों से तकनीक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में एसडीओपी बी.एल. आटोदे, थाना प्रभारी नाथूसिंह रंधा सहित जिले के विभिन्न थानों के विवेचक उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर