VISITORS

0 1 6 2 4 9

July 10, 2026 12:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 12:34 am

फरेला कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

150 लोगों ने कराया परीक्षण, सेवा सप्ताह के अंतर्गत विहिप, बजरंग दाल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल सिद्धपुर जिला सीहोर द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सीहोर प्रखंड की फरेला कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों की जांच, रक्तचाप, शुगर, दांतों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमित मोदी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला एवं नगर पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत समाजहित से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर