VISITORS

0 1 6 6 6 6

July 12, 2026 12:42 am

+91 8878812345

इंदौर : हाईकोर्ट में 31 अस्पतालों की वैधता पर सुनवाई

याचिकाकर्ता ने फर्जी दस्तावेजों से गुमराह करने का लगाया आरोप, सुरक्षा की मांग; सरकार से मांगा जवाब

शब्द अग्नि / इंदौर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की जारी लापरवाही से तंग आकर शहर के 31 अस्पतालों की वैधता से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अस्पतालों से संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए गए। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि न्यायालय को भ्रामक और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर गुमराह करने की कोशिश की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

दस्तावेजों पर उठे गंभीर सवाल

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से दावा किया गया कि कुछ दस्तावेज वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाते और इन्हें अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर भ्रम की स्थिति पैदा की गई। याचिका में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी रखी गई।

याचिकाकर्ता ने सुरक्षा की मांग की

मामले को संवेदनशील बताते हुए याचिकाकर्ता ने न्यायालय से व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। उनका कहना था कि इस प्रकरण को उठाने के बाद उन्हें संभावित खतरे की आशंका है। अदालत ने इस मांग को भी रिकॉर्ड पर लेते हुए संबंधित पक्षों से जवाब प्रस्तुत करने को कहा।

सरकार को दिए गए आवश्यक निर्देश

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और संबंधित विभागों को मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। साथ ही यह स्पष्ट किया कि अस्पतालों की वैधता, प्रस्तुत दस्तावेजों की सत्यता और नियमों के पालन की स्थिति पर समुचित जानकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

अगली सुनवाई पर टिकी निगाहें

यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़ा होने के कारण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर है, जहां सरकार का पक्ष और जांच से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर