VISITORS

0 1 6 6 6 3

July 11, 2026 11:19 pm

+91 8878812345

इंदौर : छः बार हुआ टेंडर लेख शुरू नहीं हुआ काम

भोलेनाथ धाम, गौरी नगर और खातीपुरा की मुख्य सड़क पर लोगों का आक्रोश, बारिश में हालात और बिगड़े

शब्द अग्नि / इंदौर। शहर के वार्ड-20 स्थित भोलेनाथ धाम, गौरी नगर और खातीपुरा क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले दो वर्षों से जर्जर हालत में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए अब तक छह बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। लगातार हो रही देरी से हजारों रहवासी और वाहन चालक परेशानी झेल रहे हैं।

छह बार टेंडर, फिर भी काम शुरू नहीं

जानकारी के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए कई बार टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन किसी भी एजेंसी ने काम शुरू नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार टेंडर होने के बावजूद सड़क निर्माण का इंतजार खत्म नहीं हो रहा।

10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित

इस मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई डामर की परत और धूल के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश ने बढ़ाई परेशानी

मानसून शुरू होने के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कई बार वाहन चालक पानी भरे गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाते, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।

निगम की आर्थिक स्थिति पर उठ रहे सवाल

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में लगातार देरी के पीछे नगर निगम की वित्तीय स्थिति भी एक कारण बताई जा रही है। वहीं रहवासियों का सवाल है कि यदि टेंडर जारी हो चुके हैं तो निर्माण कार्य समय पर क्यों शुरू नहीं किया जा रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर