भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह। भारत विकास परिषद की रानी दमयंती शाखा, दमोह द्वारा परिषद का स्थापना दिवस सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टाइम्स कॉलेज, दमोह में आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव, राहत एवं प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र दुबे रहे, जबकि होमगार्ड के मास्टर ट्रेनर चैन सिंह लोधी एवं विषय विशेषज्ञ श्री अभिषेक कुमार ने आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं से संकट के समय स्वयंसेवी बनकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया। टाइम्स कॉलेज के संचालक श्री सुशील गुप्ता, श्रीमती सुनीता गुप्ता ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए भारत विकास परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं जन-जागरूकता अभियानों की चर्चा की।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा की अध्यक्ष डॉ. किरण गोस्वामी के नेतृत्व में प्रेमलता उपाध्याय, काव्या मिश्रा, सुषमा सोनी, सुमन दुबे, अर्चना गुप्ता, मधु सराफ, खुशबू दुबे, खुशबू प्रजापति, सरस्वती प्रजापति एवं टाइम्स कालेज की प्राचार्य निशा सरवरिया एवं अनुश्री उपस्थित रहीं।
टाइम्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर आपदा के समय सुरक्षा, राहत एवं मानव सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
Author: Shabd Agni
.