VISITORS

0 1 6 6 4 9

July 11, 2026 9:09 pm

+91 8878812345

बस स्टैंड से एमजी रोड़ तक चला स्वच्छता अभियान

 अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने किया निरीक्षण

शब्द अग्नि | मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर नगरपालिका ने शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बस स्टैंड, महात्मा गांधी मार्ग तथा वार्ड क्रमांक 7 और 13 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई गई। अध्यक्ष ने नागरिकों और व्यापारियों से डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा नालियों में प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने नालियों पर बने अवरोध हटाने और सफाई में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना नगरपालिका की प्राथमिकता है तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर