VISITORS

0 1 6 6 5 6

July 11, 2026 10:09 pm

+91 8878812345

श्योपुर : पावस पर्व पर संगोष्ठी आयोजित

 

दैनिक शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद श्योपुर द्वारा आज प्रसिद्ध साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी की कालजई कहानी “उसने कहा था” पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्योपुर एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद श्योपुर के नोडल अधिकारी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने 1915 में इस कहानी को लिखा था जिसमें अबोध लड़के लड़की के प्रेम और बिछड़ने के 25 वर्ष बाद शादी शुदा स्थिति में मिलने के बाद निस्वार्थ प्रेम की अपेक्षा और त्याग की कहानी में तत्कालीन सामाजिक परिवेश, देश भक्ति, का सुंदर समावेश मिलता है। सर्व प्रथम प्रोफेसर श्री शिवम भदौरिया ने कहानी का वाचन किया। उसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने कहानी पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रो ओपी शर्मा प्राचार्य महा विद्यालय,डॉ सीमा चौकसे, कैलाश नारायण गुप्ता, कैलाश पाराशर, अनिल सिंह, आदित्य चौहान, श्री स्वराज भूषण शर्मा,जेलर श्री प्रभात कुमार, शंभू शर्मा, परवीन वर्मा, गणेश शर्मा, सुश्री आयुषी भदौरिया ने अपने विचार व्यक्त किए, जय सिंह जादौन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर