VISITORS

0 1 6 6 7 1

July 12, 2026 5:03 am

+91 8878812345

इंदौर : खजराना थाना में हुई हाई प्रोफाईल गिरफ्तारी

डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी का खेल करने वाला तबरेज फिर पुलिस गिरफ्त में निवेश दोगुना करने का झांसा देकर फंसाता था 

इंदौर | शब्द अग्नि विशेष रिपोर्ट

निवेश की रकम दोगुनी करने और हर महीने मोटा रिटर्न दिलाने का सपना दिखाकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी मोहम्मद तबरेज एक बार फिर पुलिस कार्रवाई के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि ठगी के इस मामले में आरोपी पहले कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था, लेकिन जांच और शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दोबारा शिकंजा कसते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

छोटे निवेश से करोड़ों की ठगी तक पहुंचा मामला

पुलिस के अनुसार मोहम्मद तबरेज पुत्र अब्दुल करीम निवासी इलियास कॉलोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि  आरोपी ने लोगों को  इमरजेंसी कोड नामक निवेश योजना का झांसा दिया और 6 से 10 प्रतिशत तक रिटर्न देने का भरोसा दिलाया। भरोसे की इसी कहानी में कई लोग फंसते चले गए और अपनी जमा पूंजी से लेकर कर्ज तक लेकर रुपये जमा कराते गए।

किसी ने 38 लाख तो किसी ने 10 लाख गंवाए

शिकायत के मुताबिक शोएब से 19 लाख, जावेद से 20 लाख, नावेद से 26 लाख, उबेद उल्लाह से 28 लाख, आरिफ से 17 लाख, सैयद आसिफ से 38 लाख, मोहम्मद रफीक से 10 लाख और फराज खान से 4 लाख रुपये लिए गए। इस तरह करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है।

जमानत के बाद फिर क्यों बढ़ी मुश्किलें ?

आरोपी के जमानत पर बाहर आने के बाद मामले में सामने आए नए तथ्यों और पीड़ितों की शिकायतों ने पुलिस की जांच को फिर गति दे दी है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में ठगी के इस कथित नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं।

गिरफ्तारी पर उठे सवाल, कार्रवाई या पहले से तय पटकथा ?

तबरेज खान की  गुपचुप गिरफ्तारी के बाद अब चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। पुलिस की कार्रवाई पर जहां एक ओर लोग नजर बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ सवाल भी हवा में तैर रहे हैं—क्या यह अचानक हुई कार्रवाई थी या फिर पूरे घटनाक्रम की पटकथा पहले से तैयार थी ? मामले से जुड़े लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं, लेकिन असली तस्वीर तो जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई से ही साफ होगी। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद अब सबकी नजर उन खुलासों पर टिकी है, जो पूछताछ और जांच के दौरान सामने आ सकते हैं।

फर्जी दस्तावेजों से बनाया था भरोसे का जाल

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तबरेज ने खुद को आर्थिक रूप से मजबूत दिखाने के लिए फर्जी फर्म तंजील इंटरप्राइजेस का सहारा लिया। वह लोगों को फर्म दिखाने के साथ आयकर रिटर्न, पासपोर्ट और विदेशों में संपर्क होने जैसी बातें बताकर विश्वास में लेता था। उसके इस दिखावे में आकर लोगों ने बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड और रिश्तेदारों से उधार तक लेकर रकम सौंप दी।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर