VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 3:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:19 pm

परिचित युवक ने रुपयों से भरा बैग उड़ाया

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। जूनी इंदौर में एक युवक से उसके परिचित ने धोखाधड़ी कर दी। युवक कार से उतरकर बाथरूम गया तो उसका रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि जगन झेतरिया, निवासी बुरहानपुर, की शिकायत पर उसके परिचित शुभम इंगले के खिलाफ गुरुवार को चोरी के मामले में एफआईआर की गई है । जगन के मुताबिक वह देवश्री टॉकीज के पास लोहामंडी में बाथरूम जाने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान आरोपी शुभम कार में रखा 1 लाख 7 हजार रुपए से भरा बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गया। जगन ने बताया कि वह गुरुवार को बुरहानपुर से इंदौर आए थे। उन्हें बोरिंग के लिए पंप लेना था, इसके लिए रुपए उनके पास रखे थे। शुभम गांव का परिचित है और इंदौर में कार टैक्सी चलाता है, इसलिए उसे साथ में ले लिया। शुभम द्वारा घटना किए जाने के बाद उसे कई बार कॉल किया, लेकिन उसने मोबाइल नहीं उठाया । जगन ने अपने परिचित संतोष को मामले की जानकारी दी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर