VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 3:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 3:10 am

देवास मल्हार स्‍मृति मंदिर में होगा भव्य आयोजन

6 एवं 7 जून को पण्डित कुमार गंधर्व समारोह की तैयारियां चरम पर

शब्द अग्नि / देवास मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग के अंतर्गत उस्‍ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन देवास एवं कुमार गंधर्व अकादमी देवास के सहयोग से दो दिवसीय पण्डित कुमार गंधर्व समारोह का आयोजन 6 एवं 7 जून को मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में सायं 7:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उस्‍ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक श्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि पद्म विभूषण पण्डित कुमार गंधर्व मध्‍यप्रदेश का गौरव हैं। संगीत जगत में उनका अवदान सराहनीय है। उनकी स्‍मृति में अकादमी द्वारा इस समारोह का आयोजन आदरांजलि स्‍वरूप है। उप निदेशक श्री शेखर करहाड़कर ने बताया कि अकादमी की परम्‍परानुसार शास्‍त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मूर्धन्‍य कलाकारों के अवदान एवं युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने का प्रयास होता है।

श्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 जून 2026 को सायं 7 बजे शुभारंभ के पश्‍चात सुश्री सानिया पाटनकर पुणे की गायन सभा का आयोजन होगा। इसके बाद पं. ऋषि शंकर उपाध्‍याय एवं सुश्री महिमा उपाध्‍याय दिल्‍ली की पखावज जुगलबंदी होगी। प्रथम दिवस की अंतिम प्रस्‍तुति पं. ओमकार दादरकर, कोलकाता द्वारा गायन की होगी।

समारोह के द्वितीय दिवस 7 जून 2026 को सुश्री पूर्वी निमगांवकर, इन्‍दौर की गायन सभा सजेगी। इसके बाद श्री अविनाश कुमार, दिल्‍ली द्वारा शास्‍त्रीय गायन की प्रस्‍तुति दी जाएगी। अंतिम प्रस्‍तुति पं. अतुल उपाध्‍याय एवं पं. विवेक सोनार की वायोलिन–बांसुरी जुगलबंदी का रसास्‍वादन श्रोता कर सकेंगे।

समारोह में कलाकारों के साथ हारमोनियम पर श्री मुनि मालवीय भोपाल, श्री दीपक खसरावल इंदौर, श्री विवेक जैन ग्‍वालियर संगत करेंगे। तबला पर श्री अंशुल प्रताप सिंह भोपाल, श्री रामेन्‍द्र सिंह सोलंकी भोपाल, श्री हितेन्‍द्र दीक्षित इंदौर एवं श्री निशांत शर्मा संगत करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर