VISITORS

0 1 6 9 8 2

July 15, 2026 2:37 am

+91 8878812345

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

शब्द अग्नि अनुराग बजाज 

तेंदूखेड़ा | थाना तेंदूखेड़ा पुलिस ने चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 23 जून को क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 257/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 296(बी) के तहत जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान मामले में विधि-विवादित एक नाबालिग को पहले ही अभिरक्षा में लिया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी धीरेन्द्र खटीक निवासी दमोह घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर