शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। प्रदेश में सोना-चांदी के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र इंदौर के सराफा बाजार में कई असामाजिक तत्व अवैध दलाल बनकर घूम रहे हैं। वे शराबखोरी भी करते हैं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का खतरा भी बढ़ गया
इस तरह के मामले सामने आने पर शुक्रवार को सराफा व्यापारियों ने बाजार में मौन जुलूस निकाला और पुलिस अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा।
उनका कहना था कि बाजार में जो अवैध दलाल नजर आएं, पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचे। सराफा में सोने-चांदी, हीरे-जवाहरात की खरीदी-बिक्री का काम होता है। कई परिवार सोना बेचने भी आते हैं और उनसे दलाल संपर्क करते हैं। सराफा में एक दलाल एसोसिएशन भी बनी है और उनमें पंजीकृत सदस्यों के परिचय पत्र भी बनाए गए हैं। प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों ने कहा कि बाजार में कई दलाल अवैध रूप से काम कर विरोध में उतरे व्यापारियों ने निकाला जुलूस श्री एमी रामजी तिरुपति मार्केट नशाखोरो से असामाजिक तत्वों से सुनिस्चित की सराफा को मुक्त कराय महिलाओं की सुरक्षा ।
सुनिश्चित की जाये रहे हैं। वे खुद भी चोरी का सोना खरीद लेते हैं और फिर किसी व्यापारी का नाम ले लेते हैं। इसके अलावा महिलाओं पर भी अपनी तय दुकानों पर चलने के लिए दबाव बनाते हैं। व्यापारियों ने कहा कि गत दिनों दो दलालों ने मार्केट में शराब के नशे में विवाद भी किया था। अक्सर बाजार बंद होने के बाद दलाल बाजार में रहते हैं और नशाखोरी भी करते हैं। व्यापारी बड़ा सराफा पर एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था- बाजार को गुंडागर्दी से मुक्त करो, महिलाओं के लिए बाजार सुरक्षित रहे। मौन जुलूस के रूप में व्यापारी सराफा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के सचिव बसंत सोनी ने कहा कि हमने पुलिस अफसरों से मांग की है कि वे बाजार में गश्त करें और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करें। यदि वे खुद को दलाल बताते हैं तो उनके परिचय पत्र देखें।
Author: Shabd Agni
.
