VISITORS

0 0 7 4 4 5

May 15, 2026 3:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:34 pm

इंदौर : छत से गिरकर युवती घायल

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। खजराना क्षेत्र में गुरुवार अलसुबह एक युवती पहली मंजिल की छत से गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में खजराना पुलिस ने युवती और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी अनिकेत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार युवती को उसके परिचित युवक अनिकेत उर्फ टिक्की ने फोन कर छत पर मिलने के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। युवती के परिजनों ने शिकायत में बताया कि बातचीत के दौरान अनिकेत ने युवती को अपने साथ चलने के लिए कहा। युवती के इंकार करने पर उसने अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी। युवती द्वारा शोर मचाने पर घर के सदस्य छत की ओर दौड़े। आरोप है कि इसी दौरान अनिकेत ने युवती को धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया । रेलिंग के पास खड़ी युवती संतुलन बिगड़ने से पहली मंजिल से नीचे गिर गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर खजराना पुलिस ने अनिकेत उर्फ टिक्की के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की नीयत से धक्का देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र का ही निवासी है और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर