VISITORS

0 1 4 7 9 5

June 27, 2026 11:47 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 11:47 pm

लड्डू का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला ,FIR

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी को लेकर इंस्टाग्राम आईडी yadav2 पर वीडियो जारी करना उज्जैन के एक कॉन्टेंट क्रिएटर पर भारी पड़ गया। वीडियो जारी करने के दो दिन बाद महाकाल मंदिर समिति ने क्रिएटर के खिलाफ महाकाल थाने में आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। युवक ने एफआईआर वीडियो शेयर कर लड्डू की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। साथ ही एक बालिका खराब गुणवत्ता बताने पर कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ महाकाल थाने में केस दर्ज की तबीयत खराब होने की बात भी कही थी। महाकाल मंदिर की तरफ से FIR में बताया है कि 25 फरवरी को सोशल मीडिया पर श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद के संबंध में एक भ्रामक वीडियों उज्जैन के रोशन यादव ने वायरल किया था। यह प्रसाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाता है। वीडियो में प्रसाद की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए लड्डू टूटे होने और प्रसाद ग्रहण करने से स्वास्थ्य खराब होने संबंधी निराधार और भ्रामक प्रचार किया गया। वायरल वीडियो में जानबूझकर प्रसाद को बिखेरकर प्रदर्शित किया था। पूरा वीडियो भ्रामक था, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर