VISITORS

0 1 6 4 4 4

July 10, 2026 7:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 7:27 pm

आलीराजपुर : 3.56 करोड़ की दो सड़कों की सौगात

 दो प्रमुख मार्गों के निर्माण को हरी झंडी

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से मिली प्रशासनिक स्वीकृति, 3.50 किमी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

शब्द अग्नि मुस्तकीममुगल

आलीराजपुर। प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कुल 3.56 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं के लिए स्वीकृति पत्र जारी किया है।

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि अलीराजपुर–सौरव मार्ग से ग्राम चिचलगुड़ा पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य रेलवे ओवरब्रिज के कारण पूर्व में अधूरा रह गया था। अब इस मार्ग के 0.90 किलोमीटर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके अलावा इंदरसिंह की चौकी पहुंच मार्ग के 2.60 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 2.56 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान लगातार इस विषय को शासन स्तर पर उठाते रहे। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 3.50 किलोमीटर तथा कुल लागत 3.56 करोड़ रुपये है।

इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा, ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर