VISITORS

0 1 7 0 0 8

July 15, 2026 12:34 pm

+91 8878812345

श्योपुर : स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

शब्द अग्नि / बंटी सोनी 

श्योपुर। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

सहायक संचालक यश जैन ने बताया कि उद्यम योजना के तहत उद्योगों के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपये तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं स्वरोजगार योजना में 10 हजार से 1 लाख रुपये तक की परियोजनाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजनाओं की पात्रता एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कलेक्ट्रेट श्योपुर (कक्ष क्रमांक-68) या मोबाइल नंबर 9584954175 पर संपर्क कर सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर