बारिश में कीचड़ से आवागमन प्रभावित, प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर। ग्राम पंचायत जैदा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते गांव की कई सड़कें आज भी कच्ची हैं। बारिश के दौरान सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा और केवल चुनिंदा क्षेत्रों में ही काम कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से पंचायत के विकास कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गांव की सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Author: Shabd Agni
.