VISITORS

0 1 7 0 0 4

July 15, 2026 11:24 am

+91 8878812345

खरगोन : जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही

20 दिनों से बंद ICU के AC, कूलर के भरोसे गंभीर मरीज

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) में पिछले 15 से 20 दिनों से एयर कंडीशनर (एसी) बंद पड़े हैं, जिससे गंभीर मरीजों को भीषण गर्मी और उमस में इलाज कराना पड़ रहा है। राहत के नाम पर केवल एक कूलर लगाया गया है, जो पर्याप्त नहीं है

मरीजों के परिजनों का कहना है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों को घुटन और गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही है गंभीर मरीजों के लिए नियंत्रित तापमान आवश्यक होता है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यह व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है अस्पताल परिसर में जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

इससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. चौहान से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका वहीं आईसीयू स्टाफ ने भी इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया अब सवाल यह है कि आखिर गंभीर मरीजों के लिए जरूरी आईसीयू में एसी व्यवस्था कब बहाल होगी और मरीजों को इस अव्यवस्था से कब राहत मिलेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर