VISITORS

0 0 6 7 4 3

March 7, 2026 6:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 6:20 am

भारत टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा, जश्न

इंदौर-भोपाल समेत प्रदेशभर में तिरंगा लेकर नाचे फैंस, जमकर आतिशबाजी
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की जीत के साथ ही मध्यप्रदेश समेत देशभर में जश्न का माहौल है।
इंदौर के रजवाड़ा में फैंस तिरंगा लेकर नाचे। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए। भोपाल में फैस हाथों में तिरंगा लेकर निकले। उज्जैन के टॉवर चौक पर युवाओं ने जश्न मनाया। भारतीय टीम चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। खिताबी मुकाबले में अब उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। सेमीफाइनल में सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि इंग्लैंड के बेथेल का शतक टीम को जीत नहीं दिला सका।
टीम इंडिया के लिए उज्जैन में की थी पूजा,
मैच से पहले उज्जैन में क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन किया था। करीब 50 से ज्यादा पंडितों और श्रद्धालुओं ने भारतीय खिलाड़ियों की फोटो शिवलिंग के पास रखकर विशेष प्रार्थना की थी। सेमीफाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी दर्शन कर जीत की कामना की थी। जीत के बाद उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में क्रिकेट प्रेमियों ने अतिशबाजी कर खुशी जताई।
भारत की जीत पर देवास में जश्न, भारत माता के जयकारे
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले पर देवास में भी लोगों की नजर टिकी रही। शहर की कई दुकानों पर एलईडी लगाकर क्रिकेट प्रेमी मैच का लुत्फ उठाते रहे। मैच के आखिरी ओवरों में रोमांच चरम पर था। जैसे ही भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ी, वहां मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। भारत की रोमांचक जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी शहर में देर तक जीत की खुशी का माहौल बना रहा।
शाजापुर में जश्नः पटाखे फोड़े,

भारत माता के जयकारे टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद शाजापुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही टीम इंडिया ने मैच जीता लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और जमकर पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। शहर के बस स्टैंड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर एलसीडी लगाकर बड़ी संख्या में लोग मैच देख रहे थे। भारत की जीत होते ही वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमी उत्साह से झूम उठे और एक-दूसरे को बधाई दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर