VISITORS

0 1 7 0 0 8

July 15, 2026 12:33 pm

+91 8878812345

खंडवा : सिंधी समाज का चालिहा पर्व 16 जुलाई से

समाजजन 40 दिन रखेंगे कठिन उपवास

दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल

खंडवा। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा गुरुवार 16 जुलाई से चालिहा पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में पर्व की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान की अध्यक्षता में हुआ। यह जानकारी देते हुए मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि देश में चौमासे (वर्षा ऋतु) के दौरान सुख शांति एवं हरियाली, खुशाहाली की कामना के साथ सिंधी समाज द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ गुरूवार 16 जुलाई से सोमवार 24 अगस्त तक 40 दिन कठिन उपवास चालिहा साहब रखें जाना प्रारंभ होंगे।

इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में समाजजन पूर्ण उत्साह से शामिल होंगे। 40 दिनों तक उपवास के दौरान सिंधी समाज निरंतर जल देवता वरुणावतार इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी की पूजा आराधना में लीन रहेगा। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल एवं श्री पीपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों द्वारा प्रात:काल 07 बजे एवं श्री झुलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों व्दारा प्रतिदिन संध्या 07 बजे भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ ही अख्खा, पूजा, आरती, अरदास एवं पल्लव संपन्न होगा।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर