जलभराव और ट्रैफिक जाम से सतर्क रहने की सलाह
शब्द अग्नि / इंदौर
इंदौर। शहर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और जलभराव वाले मार्गों से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में नागरिकों को बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Author: Shabd Agni
.