VISITORS

0 1 6 9 8 2

July 15, 2026 2:39 am

+91 8878812345

कलेक्टर ने जनसुनवाई में लोगो की समस्याएं सुनीं

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनसुनवाई में खालवा विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला मोहान्याखेड़ा के सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक देवीलाल बघेल ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि वह गत वर्ष सेवानिवृत्ति हुआ है, लेकिन उसका पेंशन प्रकरण अभी तक तैयार नहीं हुआ है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को सम्बंधित पेंशनर का पेंशन प्रकरण तैयार कर यथाशीघ्र पेंशन भुगतान कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सराय पिपलोद गांव निवासी अर्जुन सिंह ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि कुछ माह पहले सड़क दुर्घटना में उसकी मां की मृत्यु हो गई थी, वह अत्यंत गरीब आदिवासी परिवार से है। अतः शासन की किसी योजना के तहत उसे आर्थिक सहायता दिलाई जाए, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने अपर कलेक्टर खंडवा को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम सिंगोट राजगढ़ की संयुक्त महिला समिति की सदस्या ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर गांव में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर