VISITORS

0 1 6 8 2 9

July 13, 2026 5:24 am

+91 8878812345

महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में शासन के निर्देशानुसार 1 से 3 जुलाई तक तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना था।

प्रथम दिवस पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को कक्षा समूहों से जोड़ने हेतु सूची तैयार की गई तथा उन्हें महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान ग्रंथालय, कार्यालय, विभिन्न प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, छात्रावास एवं कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।

द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम के अध्यक्षीय उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इसके पश्चात विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं प्रभारियों ने अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं अवसरों की जानकारी दी।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर