दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खण्डवा / शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में प्राचार्य डॉ. विनय जैन तथा प्राध्यापक डॉ. मनु श्राफ, के अलावा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में लॉन्ग जम्प पिट तथा खो-खो ग्राउण्ड तैयार कराने के लिए 1 लाख रूपए एवं क्रिकेट के लिए पिच और नेट के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत करने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में प्राचार्य डॉ. जैन ने महाविद्यालय के पुराने भवन में विद्युत फिटिंग तथा नए पैनल लगवाने की भी आवश्यकता बताई, जिस पर समिति ने सर्वसम्मति से इसके लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत करने का निर्णय लिया।
प्राचार्य डॉ. जैन ने महाविद्यालय के दोनों भवनों के बीच शेड निर्माण की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने इसका प्राक्कलन तैयार कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में अधूरी बाउंड्रीवाल को पूरा करने के लिए भी प्राक्कलन तैयार कराने के भी निर्देश बैठक में दिए।
Author: Shabd Agni
.